Sunday 16 July 2017

व्रत में कुट्टू के आटे की स्वादिष्ट पूरियां बनाने की रेसिपी


सावन के व्रत या नवरात्री के समय हम गेंहूँ के आटे से बनी हुई चीजें नहीं खा सकते इसलिए कुट्टू के आटे (buckwheat flour) या फिर सिंघाड़े के आटे (Water Chestnut flour) का उपयोग करते हैं। Kuttu Ke Aate को आसानी से गूंथने के लिए इसमें उबले हुए आलू या अरबी को मिलाया जाता है। ऐसा करने से पूरियां ज्यादा स्वादिष्ट व खस्ता बनती है। तो आइये Khana Banane Ki Recipe blog पर आज Kuttu Atta Puri बनाये।


कुट्टू के आटे की पूरियां रेसिपी

आवश्यक सामग्री - Ingredients to Make Kuttu Atta Puri

  • कुट्टू का आटा - 100 ग्राम (1 कप)
  • आलू या अरबी - 100 ग्राम (Medium size)
  • सैंधा नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च- 1/4 छोटी चम्मच- एक टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 1-2 tbsp  (बारीक कटा हुआ)




Kuttu Atta Poori विधि - How to make Kuttu Ke Aate Puri

  • सबसे पहले आलू या अरबी जो भी आप कुट्टू के आटे के साथ मिक्स करना चाहते हैं उसे उबाल लीजिये।
  • एक बर्तन में कुट्टू के आटे को छान लीजिये और उबले हुए अरबी या आलू को छीलकर आटे में ठीक से mash कर लीजिये। 
  • अब मिश्रण में आप सैंधा नमक, काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनियां मिलाकर एक सख्त tight आटा गूंथ कर उसे 15-20 मिनट के लिए एक बर्तन में ढक कर रख दें ताकि ये पूरी बनाने के लिए सैट हो जाए। 
  • आटा सैट हो जाने के बाद अब इससे छोटे-छोटे गोले बना कर रख लीजिये।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करिये । बनाये हुए गोलों को चकले में पूरी के आकार का बेल कर गर्म तेल में डालिये और दोनों तरफ से हल्का brown हो जाने तक तलिये। 
  • एक plate में napkin बिछाइये और गरमा-गर्म Kuttu Ke Aate Ki Poori एक-एक करके तल कर रखिये ताकि napkin extra oil सोख ले। कुट्टू की पूरियां तैयार हैं। आप बनी हुई कुट्टू के आटे की पूरियां दही के साथ भी खा सकते हैं।


Tagged: , , ,

0 comments:

Post a Comment

Khana Banane Ki Hindi Recipes © 2017 | Sitemap | Powered by Blogger | Blogger Template by DesignCart.org