Thursday 20 August 2020

Easy Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi - आलू छोले चाट - चना चाट बनाने की विधि - आलू चने की चाट की आसान रेसिपी हिन्दी में


दोस्तोँ आज की इस पोस्ट में हम आपको आलू चना चाट बनाना सिखाएंगे। आलू चने की चाट बहुत ही चटपटा और HEALTHY SNACK  है | ये  झटपट बन कर  तैयार हो जाता है और बच्चो से लेकर बड़ो तक सबको बहुत पसंद आता है | काले चना चाट बनाने की विधी आप नीचे दिए हुए चना चाट रेसिपी विडियो में भी देख सकते हैं |

आलू चने की चाट बनाने की विधि नीचे दी गई वीडियो में देखें - Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi Video



आलू चना चाट बनाने की सामग्री - Ingredients To Make Easy Aloo Chana Chaat

  • 2 कप रात भर भिगोएँ चने
  • 2 उबले आलू 
  • 2 प्याज़ बारीक कटे हुए 
  • 2 टमाटर
  • 2-3 हरी मिर्च 
  • 1 निंबू 
  • कुछ हरी धनिया की पत्तियां 
  • 1 चम्मच चाट मसाला 
  • कला नमक स्वादनुसार 

आलू चना चाट बनाने की विधि - How To Make Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi

आलू चने की चाट बनाने के लिए 2 कप काले चने रात भर भिगोये हुए लेंगे । इन्हे हम साफ पानी से धोकर एक बर्तन में निकल लेंगे |इसके बाद इसे उबलने के लिए प्रेशर कुकर में डालेंगे | चने अच्छी  तरह पकाने  के लिए  हमे इसे  उबलने के लिए 2 सीटी तेज़ आंच पर और 7-8 सीटी धीमे आंच पर आने देनी है |

मसाला तैयार करने के लिए प्याज़, उबले आलू,टमाटर,हरी मिर्च को बारीक़ काट लेंगे |चनो को उबलने के बाद इनमे से पानी निथार ले और एक साफ बर्तन में निकल ले |इसके बाद सारी बारीक़ कटी हुई सब्जियों को चनो क साथ मिला ले |चनो को चटपटा बनाने के लिए इसमें १ चम्मच चाट मसाला और काला  नमक स्वाद के अनुसार डाल  ले | सारी सामग्री डालने एक बड़े चम्मच की सहायता से इन सबको मिक्स कर ले, ताकि मसलो का फ्लेवर चाट के अंदर तक  चला जाये | 

इसके बाद आलू छोले चाट को खट्टेपन का फ्लेवर देने के लिए इसमें निम्बू का रास निचोड़ कर डाल  ले | खट्टा आप अपने स्वाद के  अनुसार डाल  सकते है और इन्हे आखिरी बार एक बड़े चम्मच की मदद से अच्छी  तरह मिक्स कर ले, ताकि मसालों और निम्बू के रस का फ्लेवर चने और आलू के अंदर तक चला  जाये | 

आपका आलू चना चाट बन कर तैयार है| इन्हे किसी भी सर्विंग प्लेट में डाल ले और गार्निशिंग के लिए कटे हुए धनिये और कटे हुए प्याज़ के लच्छो के साथ सर्वे  करे | 

चना चाट बनाने की विधि - How To Make Chana Chaat at Home?

चटपटा आलू चने की चाट बनाने की विधि नीचे दी गई वीडियो में देखें


Khana Banane Ki Recipe Hindi Me - हिंदी में आलू छोले चाट बनाने की विधि सिखें।


Saturday 15 August 2020

Easy Chole Bhature Recipe in Hindi - छोले भटूरे की आसान रेसिपी हिन्दी में देखें

दोस्तोँ आज की इस पोस्ट में हम आपको छोले भठूरे बनाना सिखाएंगे। छोले भठूरे बहुत ही मशहूर और घर-घर में बनाये जाने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन है। वैसे तो यह पंजाब का सबसे प्रसिद्ध स्वादिष्ट भोजन है लेकिन आमतौर पर यह भारत के घर-घर में बनाया जाता है। छोले भटूरे बनाने की विधी आप नीचे दिए हुए छोले भटूरे की आसान रेसिपी विडियो How To Make Chole Bhature Easy Recipe में भी देख सकते हैं |



भटूरे बनाने की सामग्री - Ingredients To Make Easy Bhature (भटूरे) at Home

  • 2 कप मैदा
  • 2 टेबल-स्पून सूजी
  • 2 टेबल-स्पून दही
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/4 टी स्पून नमक
  • 1 चम्मच चीनी
  • आटा बनाने के लिए पानी 1 गिलास जरूरतानुसार 

छोले बनाने की सामग्री - Ingredients To Make Easy Chole (छोले ) at Home

  • 2 कप रात भर भिगोएँ छोले
  • 1 से 2 चम्मच चायपत्ती
  • 2 लौंग साबुत 
  • 1 इलायची साबुत
  • सरसों  का तेल दो बड़े चम्मच या जरूररतानुसार
  • 2 प्याज़ बारीक कटे हुए 
  • 1 बड़े आकार का टमाटर
  • 5-6 लहसुन
  • 2 हरी मिर्च 
  • एक चुटकी भर हिंग
  • 1 टेबल-स्पून घर का बना चना मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • नमक अपने स्वाद के अनुसार

भटूरे बनाने की विधि - How To Make Bhature at Home

भटूरे बनाने के लिए हम सबसे पहले 2 कप मैदा लेंगे और इसमें 2 टेबल-स्पून सूजी, 2 टेबल-स्पून दही, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1/4 टी स्पून नमक, और 1 चम्मच चीनी को इसमें मिक्स कर लेंगे| इसके बाद इसमें धीरे धीरे पानी डालते हुए एक मुलायम और लचीला आटा गूथ के तैयार कर लेंगे | आटा गूथते समय चीनी मिलाने से भटूरो का रंग बहुत ही अच्छा आता है | 

आटा गूथने के बाद इसे फूलने के लिए कम से कम २ घंटे के लिए ढक के छोड़ दें | 

छोले बनाने की विधि - How To Make Chole at Home

छोले बनाने के लिए 2 कप छोले रात भर भिगोये हुए लेंगे । इन्हे हम साफ पानी से धोकर एक बर्तन में निकल लेंगे | इसके बाद इसे उबलने के लिए प्रेशर कुकर में डालेंगे | साथ ही इसमें 2 लौंग, एक इलाइची और  किसी भी साफ सूती कपडे में 1 चम्मच चायपत्ती बांध कर 3 कप पानी डाल कर उबालने के लिए गैस पर रख  देंगे | छोले उबलने के लिए 2 सीटी तेज़ आंच पर और 7-8 सीटी धीमे आंच पर आने देनी है |

छोले उबलने  के बाद इसकी ग्रेवी तैयार करनी है | ग्रेवी तैयार करने के लिए २ मध्यम आकर के प्याज़, 6-7 लहसुन की कलियाँ और 2 हरी मिर्च को बारीक़ काट लेंगे | आप चाहे तो लहसुन और हरी मिर्च का एक पेस्ट भी तैयार कर सकते है | इसके बाद कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच सरसो का तेल डाल कर इसे गर्म करेंगे | तेल गरम हो जाने के बाद इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग डालेंगे | जीरा चटकने के बाद इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज़ और लहसुन डालेंगे | 

प्याज़ को सुनहरा होने तक भुनगे | प्याज़ भुनने के बाद इसमें एक बड़े साइज का बारीक़ कटा हुआ टमाटर डालेंगे और सारे मसाले, 1 टेबल-स्पून घर का बना चना मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और नमक अपने स्वाद के अनुसार डालेंगे और इन्हे मिक्स करके पकने के लिए छोड़ देंगे | हमे मसाले को तब तक पकाना है जब तक मसाले में से तेल अलग न हो | 5-7 मिनट बाद हम देखेंगे की मसाले में से तेल अलग हो चुका है इसके बाद इसमें २ बड़े चम्मच पानी डाल  कर इसे  फिर से पानी सूखने तक 3-4 मिनट तक भूनेंगे | इसके बाद हम इसमें उबले हुए छोले डाल कर इसे मसाले में अच्छी तरह मिक्स करेंगे और एक गिलास पानी डाल  कर इसे पकने क लिए 5 मिनट खुला छोड़ देंगे | छोलो  की ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी होती इसलिए हम इसे ढक के 5-7 मिनट के लिए फिर पकाएंगे | 
अब आपके छोले तैयार हैं | आप ऐसे किसी भी के धनिये के साथ सजा सकते है 

छोले बनाने के बाद बारी आती है भटूरे बनाने की

कढाई में तेल गरम करेंगे भटूरो के लिए और आटे को हम एक बार फिर से हलके हाथो से  तैयार करेंगे | आटा  तैयार करने के बाद हम आटे से  पेड़े निकल लेंगे एक रोटी के  बराबर | एक-एक  करके पेड़ो  की रोटी बेल लेंगे आप चाहे तो ऐसे लम्बाई में भी बेल सकते है | इसके बाद हम इन्हे तेल में डाल  देंगे इन्हे तेज़ आंच पर डालना है और २ सेकंड क अंदर ही भटूरा फ़ूल के ऊपर आ जाएगा | इसी तरह आपको सारे भटूरे तैयार कर लेने है |

Easy Chole Bhature Recipe in Hindi


आपके Easy Chole Bhature बन के तैयार है | आप इसे लच्छे प्याज़ के साथ परोस सकते है |


Khana Banane Ki Hindi Recipes © 2017 | Sitemap | Powered by Blogger | Blogger Template by DesignCart.org