Thursday 20 August 2020

Easy Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi - आलू छोले चाट - चना चाट बनाने की विधि - आलू चने की चाट की आसान रेसिपी हिन्दी में


दोस्तोँ आज की इस पोस्ट में हम आपको आलू चना चाट बनाना सिखाएंगे। आलू चने की चाट बहुत ही चटपटा और HEALTHY SNACK  है | ये  झटपट बन कर  तैयार हो जाता है और बच्चो से लेकर बड़ो तक सबको बहुत पसंद आता है | काले चना चाट बनाने की विधी आप नीचे दिए हुए चना चाट रेसिपी विडियो में भी देख सकते हैं |

आलू चने की चाट बनाने की विधि नीचे दी गई वीडियो में देखें - Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi Video



आलू चना चाट बनाने की सामग्री - Ingredients To Make Easy Aloo Chana Chaat

  • 2 कप रात भर भिगोएँ चने
  • 2 उबले आलू 
  • 2 प्याज़ बारीक कटे हुए 
  • 2 टमाटर
  • 2-3 हरी मिर्च 
  • 1 निंबू 
  • कुछ हरी धनिया की पत्तियां 
  • 1 चम्मच चाट मसाला 
  • कला नमक स्वादनुसार 

आलू चना चाट बनाने की विधि - How To Make Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi

आलू चने की चाट बनाने के लिए 2 कप काले चने रात भर भिगोये हुए लेंगे । इन्हे हम साफ पानी से धोकर एक बर्तन में निकल लेंगे |इसके बाद इसे उबलने के लिए प्रेशर कुकर में डालेंगे | चने अच्छी  तरह पकाने  के लिए  हमे इसे  उबलने के लिए 2 सीटी तेज़ आंच पर और 7-8 सीटी धीमे आंच पर आने देनी है |

मसाला तैयार करने के लिए प्याज़, उबले आलू,टमाटर,हरी मिर्च को बारीक़ काट लेंगे |चनो को उबलने के बाद इनमे से पानी निथार ले और एक साफ बर्तन में निकल ले |इसके बाद सारी बारीक़ कटी हुई सब्जियों को चनो क साथ मिला ले |चनो को चटपटा बनाने के लिए इसमें १ चम्मच चाट मसाला और काला  नमक स्वाद के अनुसार डाल  ले | सारी सामग्री डालने एक बड़े चम्मच की सहायता से इन सबको मिक्स कर ले, ताकि मसलो का फ्लेवर चाट के अंदर तक  चला जाये | 

इसके बाद आलू छोले चाट को खट्टेपन का फ्लेवर देने के लिए इसमें निम्बू का रास निचोड़ कर डाल  ले | खट्टा आप अपने स्वाद के  अनुसार डाल  सकते है और इन्हे आखिरी बार एक बड़े चम्मच की मदद से अच्छी  तरह मिक्स कर ले, ताकि मसालों और निम्बू के रस का फ्लेवर चने और आलू के अंदर तक चला  जाये | 

आपका आलू चना चाट बन कर तैयार है| इन्हे किसी भी सर्विंग प्लेट में डाल ले और गार्निशिंग के लिए कटे हुए धनिये और कटे हुए प्याज़ के लच्छो के साथ सर्वे  करे | 

चना चाट बनाने की विधि - How To Make Chana Chaat at Home?

चटपटा आलू चने की चाट बनाने की विधि नीचे दी गई वीडियो में देखें


Khana Banane Ki Recipe Hindi Me - हिंदी में आलू छोले चाट बनाने की विधि सिखें।


Tagged: , , ,

1 comment:

Khana Banane Ki Hindi Recipes © 2017 | Sitemap | Powered by Blogger | Blogger Template by DesignCart.org