Sunday 18 June 2017

Aam Ka Panna Recipe - आम का पन्ना बनाने की विधि


गर्मियों के मौसम में जब आप ज़्यादा गर्मी से परेशान होने लगते हैं तो अक्सर ठण्डा पानी या फिर बाज़ार से cold drinks पीने में लगे रहते हैं | ऐसे में अगर आपको स्वादिष्ट और ठण्डा Aam Ka Panna पीने को मिले तो कितना अच्छा होगा | आम का पन्ना बनाने में बेहद आसान होता है और यह आज से नहीं बल्कि लंबे  time से कई घरों में बनाया भी जाता रहा है | अगर आप भी गर्मी और तप्ती लू से निजात पाना चाहते है और ठंडा Kairi Aam Ka Panna पीना चाहते हैं तो नीचे दी गई आसान सी recipe follow करें और ताज़ा Mango Ka Pana बनायें |

Aam Ka Pana Kairi Recipe in Hindi


आवश्यक सामग्री - Important Ingredients to Make Kairi Aam Panna

  • कच्चे आम/Kairi - 3-4
  • चीनी - 150 ग्राम
  • भुना जीरा पाउडर - 3 छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • काली मिर्च - चौथा हिस्सा (छोटी चम्मच)
  • पोदीना - 20- 30 पत्तियां



बनाने की विधि - How to make Mango Aam Panna


आम का पन्ना बनाना काफी easy होता है, क्योंकि यह लगभग 25-30 minutes में बन जाता है | कच्चे आमों को पानी में उबालने से पहले छीलना ज्यादा बेहतर होता है तो आइये आम पन्ना बनाये:

  • सबसे पहले कच्चे आमों को धो लीजिए और छिलका निकाल कर गुठली से सारा पल्प अलग कर लीजिये| 
  • अब आम के pulp को एक कप पानी डालकर किसी पैन में थोड़ा नरम होने तक उबाल लीजिये| 
  • Boiled pulp को mixer में डाल कर उसमे चीनी, पोदीना के कुछ पत्ते और काला नमक मिलाकर पीस लीजिये| थोड़ा पोदीना हम garnish के लिए बचा लेंगे| 
  • अब पिसे हुए मिश्रण में एक लीटर ठंडा पानी मिला कर छान लीजिये|
  • एक Pan में जीरा भुनकर इसका powder बना लिजिये| इसके बाद काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर पानी में अच्छे से mix कर लीजिये|  
  • आम का स्वादिष्ट Pana अब बिलकुल तैयार है| आप आम पन्ने को ice cube डाल कर और पोदीना के पत्तों से glass को सजा कर एकदम chilled serve कर सकते हैं|


Tuesday 6 June 2017

How to Make Vegetables Manchurian Recipe - वेजिटेबल मंचूरियन रेसिपी in Hindi


मंचूरियन एक ऐसा Indo-Chinese food है, जिसका नाम सुनते ही बच्चा, बूढ़ा और जवान सबके मुँह में पानी आ जाता है | भला आएगा भी क्यो नहीं आखिर इतने स्वादिष्ट और चटपटे जो होते हैं | Vegetables Manchurian आमतौर पर हर restaurant, hotel, road side food में आसानी से मिल जाते हैं | लेकिन कभी आपने अपने घर में Manchurian बनाने try किए | अगर नहीं किए तो चलिए आइये रसोई में चलकर स्वादिष्ट vegetable मंचूरियन बनाये | शाकाहारी मंचूरियन बनाना बेहद आसान है | अभी Khana Banane Ki Recipe ब्लॉग पर बताई गई recipe को follow करें और चटपटी वेजिटेबल Manchurian बनाये |


Vegetables Manchurian Recipe in Hindi


आवश्यक सामग्री - Veg Manchurian Recipe in Hindi - Ingredients for Making Mixed Vegetables Manchurian

  • पत्ता गोभी - 1 medium size (कद्दूकस की हुई)
  • गाजर - 1 medium size (कद्दूकस की हुई)
  • French beans - 7-8 (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 (कद्दूकस की हुई)
  • हरी मिर्च - 2  (बारीक कटी हुई)
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियां - 1 tbsp (बारीक कटा हुआ)
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • Cornflour - 3-4 tablespoon
  • तेल - Vegetables Manchurian तलने के लिये

मन्चूरियन की Sauce - Ingredients for Making Manchurian Sauce

  • तेल - 2 tablespoon
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया - 1 tablespoon (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक - 1- 2 inch लंबे (कद्दूकस किया हुआ)
  • मक्के का आटा (Cornflour) - 2-3 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 tablespoon
  • चिल्ली सास - 1 small spoon
  • सोया सास - 1 tablespoon
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 cup
  • नमक - स्वादानुसार
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच

बनाने की विधि - How to Make Mixed Vegetables Manchurian Recipe in Hindi

  • एक Pan में 1 से 1.5 cup पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिये | अब उसमें कद्दूकस (Grated) की हुई सभी सब्जियों (vegetables) को 3-4 minute उबाल लीजिये | ध्यान रहे सब्जियां ज्यादा नरम न हों | जैसे ही उबाली हुई सब्जियाँ ठंडी हो जाए उनको दबा कर उनमें से  निकला हुआ पानी वेजिटेबल स्टाक यानी मन्चूरियन सास बनाने के लिए रख दीजिये | 
  • उबाली हुई सब्जियों में कटी हुई हरी मिर्च और धनियां, काली मिर्च, सोया सास, कार्नफ्लार, और नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिये | अब मिक्स किये हुए मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर छोटे-छोटे गोले बना कर एक प्लेट में रख लीजिये |
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम कीजिये गरम होने पर इसमें मन्चूरियन की केवल एक ball डालिये, अगर यह तेल में फट कर बिखर जाए तो आप Manchurian के मि़श्रण में थोड़ा कार्नफ्लार डालकर फिर से इसकी छोटी-छोटी balls बना लीजिये | अब आप इन बॉल्स को तल कर एक अलग प्लेट पर रख लीजिये| 

    मन्चूरियनस को fry करने के बाद अब हम इसकी चटपटी Sauce बनाएंगे | 


    मन्चूरियनस की Sauce- Preparation for Veg Manchurian Sauce


    • एक कढ़ाई में 2 tablespoon तेल डालकर गरम कीजिये | गरम होने पर इसमें बारीक कटा अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये और अब इसमें सोया Sauce, tomatoes Sauce डालकर मसाले को थोड़ा भून लीजिये|
    • अब कॉर्न स्टार्च को रखे हुए Vegetable stack में अच्छे से mix कर के मसाले में डालिये और उबाल आने पर इसमें chilli sauce, soy sauce, हरा धनियां, नमक, चीनी, vinegar और अजीनोमोटो मिला दीजिये | Manchurian Sauce में उबाल आने के बाद इसे थोड़ा पकने दें | अब इसमें Manchurian balls को डालकर 2-3 minutes तक पका लीजिये |
    • Indo-Chinese Veg Manchurian अब बिल्कुल तैयार है | खुद भी खाइए और दूसरों को भी खिलाइए | 

    Saturday 3 June 2017

    Atta Besan Ladoo (आटे और बेसन के लड्डू) Banane Ki Recipe


    आटा और बेसन के लड्डू काफी लंबे समय से प्रत्येक Sweets Shop में ही नहीं बल्कि घरों में भी त्यौहारों  पर बनाए जाते रहे हैं और काफी हद तक लोगो को यह पसंद भी होते है | Aatta Besan Ladoo बनाने में भी काफी आसान है | ख़ास बात तो यह है की इन लड्डुओं की Shelf Life इतनी अच्छी  होती है कि आप इन लड्डू को  पूरे एक Season तक आराम से खा सकते हैं |  तो चलिए आइये खाना बनाने की रेसिपी ब्लॉग पर स्वादिष्ट आटा बेसन लड्डू बनाए।



    आटे और बेसन के लड्डू  की रेसिपी

    आवश्यक सामग्री -  Important Ingredients to Make Atta Besan Ladoo

    • बेसन - 100 ग्राम 
    • गेहूं का आटा - 100 ग्राम
    • बूरा - 220 ग्राम
    • घी - 200 ग्राम
    • गोंद - 1 टेबल स्पून
    • इलायची – 5-6
    • बादाम –  10-12
    • काजू –  10-12



     लड्डू बानाने की विधि - How to Prepare Besan Aatta Ladoo

    • सबसे पहले आप एक Pan में घी को अच्छे से गर्म कर लीजिये | अब बेसन और आटे को घी मेँ डालकर Golden Brown होने तक कम आँच पर भून लें |
    • ध्यान रहे गैस को कम ही रखें और लगातार करछी चलाते रहे ताकि मिश्रण जले ना |  जैसे ही आपको मिश्रण से अच्छी सी महक आने लगे और लड्डू का मिश्रण गोल्डन ब्राउन दिखने लगे आप Gas बंद कर दीजिए और Ladoo के मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लें |
    • अब आप बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए और इलाइची के दानों का Powder बनाक़र रख लीजिए |
    • एक पैन में थोड़ा घी गर्म करने रख दीजिये और हल्का हरम होने पर इसमें गोंद डाल कर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए | गोंद  फूल जाने  और हल्का Brown हो जाने पर आप इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए |
    • अब आप कटे हुए Dry Fruits (बादाम, काजू ) को बचे हुए घी में डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए |
    • इसके बाद आप इन सभी भुनी हुई चीजों को Aate Besan के भुने हुए मिश्रण में डालकर अच्छे से Mix कर लीजिए | जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तभी आप इसमें बूरा और इलाइची पाउडर डाले और सभी Ingredients को अच्छे से Mix होने तक मिलाए, क्योंकि आटे के ज्यादा गर्म होने पर बूरा पिघल जाता है | जैसे ही सभी सामग्री आपस में ठीक से मिक्स हो जाए आप अपने और परिवार के लिए स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं |
    • अब आटा बेसन लड्डू बनाने के लिए तैयार किए हुए मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लीजिये और अपने दोंनो हाथों से दबा-दबा कर गोल मटोल Laddu बनाकर किसी प्लेट पर रख लीजिये | जब सभी बनाए हुए Laddu ठंडे हो जाए आप इनको किसी airtight container में रख लीजिये और लंबे समय तक खुद भी खाएं और अपनों को भी खिलाएं |

    Khana Banane Ki Hindi Recipes © 2017 | Sitemap | Powered by Blogger | Blogger Template by DesignCart.org