Sunday 18 June 2017

Aam Ka Panna Recipe - आम का पन्ना बनाने की विधि


गर्मियों के मौसम में जब आप ज़्यादा गर्मी से परेशान होने लगते हैं तो अक्सर ठण्डा पानी या फिर बाज़ार से cold drinks पीने में लगे रहते हैं | ऐसे में अगर आपको स्वादिष्ट और ठण्डा Aam Ka Panna पीने को मिले तो कितना अच्छा होगा | आम का पन्ना बनाने में बेहद आसान होता है और यह आज से नहीं बल्कि लंबे  time से कई घरों में बनाया भी जाता रहा है | अगर आप भी गर्मी और तप्ती लू से निजात पाना चाहते है और ठंडा Kairi Aam Ka Panna पीना चाहते हैं तो नीचे दी गई आसान सी recipe follow करें और ताज़ा Mango Ka Pana बनायें |

Aam Ka Pana Kairi Recipe in Hindi


आवश्यक सामग्री - Important Ingredients to Make Kairi Aam Panna

  • कच्चे आम/Kairi - 3-4
  • चीनी - 150 ग्राम
  • भुना जीरा पाउडर - 3 छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • काली मिर्च - चौथा हिस्सा (छोटी चम्मच)
  • पोदीना - 20- 30 पत्तियां



बनाने की विधि - How to make Mango Aam Panna


आम का पन्ना बनाना काफी easy होता है, क्योंकि यह लगभग 25-30 minutes में बन जाता है | कच्चे आमों को पानी में उबालने से पहले छीलना ज्यादा बेहतर होता है तो आइये आम पन्ना बनाये:

  • सबसे पहले कच्चे आमों को धो लीजिए और छिलका निकाल कर गुठली से सारा पल्प अलग कर लीजिये| 
  • अब आम के pulp को एक कप पानी डालकर किसी पैन में थोड़ा नरम होने तक उबाल लीजिये| 
  • Boiled pulp को mixer में डाल कर उसमे चीनी, पोदीना के कुछ पत्ते और काला नमक मिलाकर पीस लीजिये| थोड़ा पोदीना हम garnish के लिए बचा लेंगे| 
  • अब पिसे हुए मिश्रण में एक लीटर ठंडा पानी मिला कर छान लीजिये|
  • एक Pan में जीरा भुनकर इसका powder बना लिजिये| इसके बाद काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर पानी में अच्छे से mix कर लीजिये|  
  • आम का स्वादिष्ट Pana अब बिलकुल तैयार है| आप आम पन्ने को ice cube डाल कर और पोदीना के पत्तों से glass को सजा कर एकदम chilled serve कर सकते हैं|


Tagged: , , , ,

0 comments:

Post a Comment

Khana Banane Ki Hindi Recipes © 2017 | Sitemap | Powered by Blogger | Blogger Template by DesignCart.org