Showing posts with label Sweets. Show all posts
Showing posts with label Sweets. Show all posts

Saturday, 3 June 2017

Atta Besan Ladoo (आटे और बेसन के लड्डू) Banane Ki Recipe


आटा और बेसन के लड्डू काफी लंबे समय से प्रत्येक Sweets Shop में ही नहीं बल्कि घरों में भी त्यौहारों  पर बनाए जाते रहे हैं और काफी हद तक लोगो को यह पसंद भी होते है | Aatta Besan Ladoo बनाने में भी काफी आसान है | ख़ास बात तो यह है की इन लड्डुओं की Shelf Life इतनी अच्छी  होती है कि आप इन लड्डू को  पूरे एक Season तक आराम से खा सकते हैं |  तो चलिए आइये खाना बनाने की रेसिपी ब्लॉग पर स्वादिष्ट आटा बेसन लड्डू बनाए।



आटे और बेसन के लड्डू  की रेसिपी

आवश्यक सामग्री -  Important Ingredients to Make Atta Besan Ladoo

  • बेसन - 100 ग्राम 
  • गेहूं का आटा - 100 ग्राम
  • बूरा - 220 ग्राम
  • घी - 200 ग्राम
  • गोंद - 1 टेबल स्पून
  • इलायची – 5-6
  • बादाम –  10-12
  • काजू –  10-12



 लड्डू बानाने की विधि - How to Prepare Besan Aatta Ladoo

  • सबसे पहले आप एक Pan में घी को अच्छे से गर्म कर लीजिये | अब बेसन और आटे को घी मेँ डालकर Golden Brown होने तक कम आँच पर भून लें |
  • ध्यान रहे गैस को कम ही रखें और लगातार करछी चलाते रहे ताकि मिश्रण जले ना |  जैसे ही आपको मिश्रण से अच्छी सी महक आने लगे और लड्डू का मिश्रण गोल्डन ब्राउन दिखने लगे आप Gas बंद कर दीजिए और Ladoo के मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लें |
  • अब आप बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए और इलाइची के दानों का Powder बनाक़र रख लीजिए |
  • एक पैन में थोड़ा घी गर्म करने रख दीजिये और हल्का हरम होने पर इसमें गोंद डाल कर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए | गोंद  फूल जाने  और हल्का Brown हो जाने पर आप इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए |
  • अब आप कटे हुए Dry Fruits (बादाम, काजू ) को बचे हुए घी में डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए |
  • इसके बाद आप इन सभी भुनी हुई चीजों को Aate Besan के भुने हुए मिश्रण में डालकर अच्छे से Mix कर लीजिए | जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तभी आप इसमें बूरा और इलाइची पाउडर डाले और सभी Ingredients को अच्छे से Mix होने तक मिलाए, क्योंकि आटे के ज्यादा गर्म होने पर बूरा पिघल जाता है | जैसे ही सभी सामग्री आपस में ठीक से मिक्स हो जाए आप अपने और परिवार के लिए स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं |
  • अब आटा बेसन लड्डू बनाने के लिए तैयार किए हुए मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लीजिये और अपने दोंनो हाथों से दबा-दबा कर गोल मटोल Laddu बनाकर किसी प्लेट पर रख लीजिये | जब सभी बनाए हुए Laddu ठंडे हो जाए आप इनको किसी airtight container में रख लीजिये और लंबे समय तक खुद भी खाएं और अपनों को भी खिलाएं |

Saturday, 27 May 2017

जानें पंजाबी प्रसाद अथवा गुरुद्वारों में मिलने वाले कड़ाह प्रसाद (Kadha Prasad) यानी आटे के हलवे की आसान सी Recipe


कड़ाह प्रसाद रेसिपी


Ingredients to make delicious Wheat Flour Halwa or Kadha Prasad


  • गेहूं का मोटा पिसा आटा - ½ कप (80 ग्राम)
  • देसी घी - ½ कप (110 ग्राम)
  • चीनी - ½ कप (110 ग्राम)




Kadha प्रसाद बनाने की विधि - How to make traditional Kadha Prasad

  • सबसे पहले कढ़ाही को गैस पर रख लीजिये और आधा कप देसी घी डाल कर पिघलने दीजिए | अब देसी घी को अच्छे से पिघलने के बाद, आप गेहूं का आटा कढ़ाही में डाल दीजिए | ध्यान रहे आटे को लगातार चलाते  हुए golden brown होने तक भुंनना जरूरी  है | इस दौरान गैस को low रखिए ताकि आटा जले ना और Kada Prasad भी स्वादिष्ट बने | 
  • जैसे ही आटे से अच्छी महक आने लगे और गोल्डन ब्राउन दिखने लगे, इसमें आप चीनी डाल दीजिए और साथ ही 1.5 कप पानी डालकर सभी ingredients को अच्छे से मिलने तक करछी चलाये |
  • ध्यान रखें हलवे को गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाते रहें ताकि इसमें बिल्कुल भी गुठलियां न पड़ें |
  • कड़ाह प्रसाद के अच्छे से पक जाने व गाढा़ हो जाने पर हलवा तैयार है | अब हलवे को प्लेट में निकाल कर आप Kada Prasad परोस सकते हैं | 

Khana Banane Ki Hindi Recipes © 2017 | Sitemap | Powered by Blogger | Blogger Template by DesignCart.org